अंजलि अरोड़ा का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- पैसा है तो…

Anjali Arora Another Video काचा बादाम गाने से फेसम हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा अक्सर अपनी वीडियो को लेकर चर्चा में रहती है। अंजलि अरोड़ा सबसे ज्यादा कंगना रनौत के लाइव शो ‘लॉक अप’ के दौरान चर्चा में आई थी। इसके बाद अंजली का एक एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया गया। अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। समय-समय पर वह वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। इसी बीच अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिय़ा पर जमकर वायरल हो रहा है।
अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अंजलि ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। उनकी ये ड्रेस में ऊपर से नीचे तक काफी ज्यादा फ्रिल थे, जो उन्हें परी जैसा लुक दे रहा है। वहीं, उनकी इस बैकलेस ड्रेस में एक लंबी टेल भी है। अंजलि ने इस ड्रेस के साथ अपने बालों को पूरा कवर करते हुए बन बनाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने खूबसूरत वादियों के बीच अपना फोटोशूट कराया है।
Read more:महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल को छेड़छाड़ के बाद सड़क पर घसीटा गया, पढ़ें पुरी खबर…
देखकर फैंस हुए मदहोश
Anjali Arora Another Video अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी क्यूटनेस का राज क्या है मैडम आप खूबसूरत लग रही हैं।’ एक ने लिखा, ‘एक ही दिल है..कितनी बार चुराओगी।’ एक ने लिखा है, ‘पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता..।’ इस तरह के कई और कमेंट अंजलि के इस वीडियो पर आ रहे हैं



