देश

महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल को छेड़छाड़ के बाद सड़क पर घसीटा गया, पढ़ें पुरी खबर…

New Delhi दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बताया है कि नशे में धुत एक कार ड्राइवर ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब स्वाति ने उसे रोका तो आरोपी ने उन्हें कार से 15 मीटर तक घसीटा। स्वाति मालीवाल दिल्ली की सड़कों पर रियलिटी चेक के लिए निकली थीं, जब एम्स हॉस्पिटल के पास उनके साथ यह घटना हुई। स्वाति की शिकायत पर पुलिस ने 47 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साउथ दिल्ली के DCP चंदन सिंह ने मामले में कहा कि स्वाति ने हौज खास थाने में घटना की शिकायत की थी। मामले की जांच की गई तो आरोपी की पहचान हरीश चंद्र के रूप में हुई। उसे अरेस्ट कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

स्वाति ने 19 जनवरी को ट्वीट कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है।
स्वाति ने 19 जनवरी को ट्वीट कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है।

गुरुवार तड़के की घटना
सुबह करीब 3.11 बजे हरीश चंद्र नाम का यह शख्स अपनी बलेनो कार से उनके पास आया और उनसे कार में बैठने की जिद करने लगा। जब स्वाति ने उसे मना किया तो वह कार लेकर आगे चला गया लेकिन फिर यू-टर्न लेकर आया और सड़क के बगल में चलने लगा।

 

Also Read मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात

 

 

New Delhi जब शख्स ने दोबारा उनके साथ बदतमीजी की तो वे उसे पकड़ने के लिए कार की खिड़की के पास पहुंचीं। तभी शख्स ने कार का शीशा बंद कर दिया जिससे स्वाति का हाथ उसमें फंस गया। इसके बाद भी वह कार चलाता रहा। उसने स्वाति काे करीब 15 मीटर तक घसीटा। स्वाति की टीम यहां से कुछ दूरी पर खड़ी उनका इंतजार कर रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button