छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

​​​​​​​विधान सभा अध्यक्ष डाॅ चरण दास महंत का दौरा कार्यक्रम

  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 19 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ चरण दास महंत 20 जनवरी शुक्रवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्योे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। डाॅ. महंत 20 जनवरी को सबेरे 10.30 बजे बैकुंठपुर से कार से अपनी धर्मपत्नी लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के साथ प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मरवाही पहुंचेगे और लोहारी आयुष काॅलेज परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह सामारोह में नव-वर वधुओं को आशिर्वाद देगे। डाॅ. महंत मरवाही रेस्ट हाउस में विश्राम के बाद अपरान्ह 3 बजे पीपरडोल से धनपुर पहंुच मार्ग में सोननदी पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4 बजे बचरवार से कोटखर्रा रोड का भूमिपूजन करेंगे। डाॅ. महंत शाम 5 बजे शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के सभाकक्ष में जिला विरासत साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित जिला दर्शन पुस्तक का विमोचन करने के बाद शाम 6 बजे पेंड्रा से बिलासपुर प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button