दो महीने से पीडिएस का चावल नही मिलने पर हितग्राही नाराज, नाराज हितग्राही पहुचे कलेक्ट्रेट,विकासखण्ड बलौदा के ग्राम कुरदा का है मामला

जांजगीर चाम्पा – पीडिएस चावल दो महीने से नही मिलने पर हितग्राही नाराज और आक्रोशित है, यह मामला विकासखण्ड बलौदा के ग्राम पंचायत कुरदा का है , ग्राम कुरदा की महिला हितग्राहियों को दो महीने से सरकारी राशन नही मिलने पर कलेक्ट्रेट शिकायत लेकर पहुँची हुई थी, जिसकी शिकायत कलेक्ट्रेट में किए है,शिकायत में हितग्राहियों ने कहा है कि हमे दो महीने से चावल नही मिल पाया है,जिसके चलते पूरे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है , लंबे समय से लाकडाउन होने के कारण आर्थिक स्थिति बहुत खराब और कमजोर हो चुकी है,चावल खरीद कर खाने में परेशानी हो रही हैं,वही अधिकांश गरीब लोग चावल खरीद कर खाने में अस्मर्थ है, सरकारी चावल सरकार की ओर से मिलता था वो भी दो महीने से नही मिला है जिसके चलते मजबूरन 20 रूपए किलो में दुकान से खरीदकर चावल खाना पढ़ रहा है,
देखा जाए तो कोरोना काल में गरीबों की स्थिति बहुत कमजोर हो चुकी है एक ओर सरकार सभी गरीबों के लिए सरकारी राशन की व्यवस्था कर हर वर्ग के हितग्राहियों को दे रही है वही एक ओर सोसायटी के कुछ कर्मचारी ऐसे है जो डाका डालने पर नही चूकते है, जब जिला के अधिकारियों तक बात पहुचती है तब जाकर उन गरीबो को सरकारी राशन मिल पाता है, 1 से 4 वार्ड और 19 से 20 वार्ड कुल मिलाकर 06 वार्डो को दो महीने से सरकारी राशन नही मिल पाया है ,जिसकी शिकायत हितग्राही आज कलेक्ट्रेट अधिकारियों से करने आए थे , शिकायत में हितग्राहियो ने कहा है कि दो महीने से सरकारी राशन नही मिला है सहकारी समिति सिवनी की लापरवाही हैं जिसका खामियाजा हितग्राहियों को भुगतना पड़ रहा है वही हितग्राहियों ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए दो महीने का सरकारी राशन दिलाने की बात कही है, जहा आधीकारी ने हितग्राहियों को आश्वासन देते हुए कहा है कि संबंधित एसडीएम व टीम सहित जांच के लिए भेजा गया है,कल से राशन हितग्राहियो को मिलने की बात खाद्य अधिकारी ने कहा हैं,


