मनोरंजन

अनोखा जन्मदिन मनाया वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया उमंग राठौर,

RGHNEWS बिलासपुर- उमंग राठौर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मंगल स्तिथ वृद्धआश्रम में अपना जन्मदिन बनाया और उनसे साथ कुछ पल व्यतीत किया और लोगो से आग्रह किया की माँ बाप का सहारा है उनके बच्चे है और उनसे प्रेरणा लिया साथ ही उनसे कुछ ज्ञान लिया साथ है उन्होंने ये कहा मां-बाप तो घर की ड्योढी में सूखी रोटी के साथ भी गुजारा कर लेंगे बशर्त उनको सुख व प्यार मिले। जीवन की संध्या में प्रत्येक मां-बाप अपने बेटे-बेटियों तथा पोते-पोतियों के सुख में अपना सुख मानते हैं। मां-बाप बच्चों को जन्म ही नहीं देते उनका लालन-पालन भी करते हैं। उनके जीते जी इंसान को एहसास भी नहीं होता कि वह कब स्वयं बड़ा हो गया है। मां व बाप के साथ इंसान का रिश्ता इसी धरती में आने से 9 माह पहले ही बन जाता है। मां-बाप तो मौत के बीच ढाल की तरह ही होती हैं। मां-बाप के जाने के बाद ही इंसान को एहसास होता कि मौत अब उसके सिर पर मंडरा रही है।

भारत में वृद्ध आश्रम वृद्धों की समस्या का कोई स्थाई हल नहीं है। वृद्धों को तो परिवारों में ही स्थान मिलना चाहिए। जीवन की संध्या में जहां उन्हें प्यार-सम्मान की आवश्यकता है वहीं युवा पीढ़ी उनके अनुभवों का लाभ ले सकती है। मां-बाप व औलाद के रिश्तों को आज धन ही दीमक की तरह खा रहा है। आज के युग का धर्म धन ही है इसलिए वृद्ध अवस्था के लिए आर्थिक सुरक्षा बहुत आवश्यक हो गई है। जिन बच्चों ने मां-बाप की अनदेखी की है, वो भी याद रखे कि वृद्ध अवस्था उन पर भी आनी है। उनके बच्चे उनसे ऐसा व्यवहार न करें उसके बारे आज ही सोचना शुरू करें। वैसे हिन्दू मान्यता तो यही है कि जो आज करोगे वो ही कल को आपके सामने भी आएगा। सरकार व समाज दोनों को जीवन की संध्या कैसे सुखमय हो सकती है उस बारे सोच कर अवश्य ठोस कदम उठाने चाहिए।
इश अवसर में उनके साथ उनके साथी प्रितेश सिंह राठौर ,आकाश राठौर ,आदित्य सिंह ठाकुर ,अंकित सिंह ठाकुर ,ज़ियाउल हुसैन,सिद्धारत पांडेय ,हिमांशु कौशिक ,हर्ष चौहान ,यशराज सिंह ,विशाल सोनी ,अभिषेक यादव ,राहुल कश्यप,सारांश सिन्हा,अमरजीत सिंह सैनी एवं अन्य साथी गढ़ उपस्तिथ थे ।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button