लोक सेवा आयोग में सह प्राध्यापक व प्राध्यपक के पदों पर निकली बंपर भर्ती,इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

BPSC Recruitment 2023 Notification पटना। बिहार लोक सेवा आयेाग में प्रतियोगिता परीक्षा के संबध में नाटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में सुपरस्पेशलिटी विभाग के तहत सह प्राध्यापक और प्राध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए है। जिसमें मेडिकल कॉलेजों में सह प्राध्यापक के कुल 36 एवं प्राध्यापक के कुल 25 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन अंमत्रित किए गए है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रूपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी एसटी कैटेगरी के लिए 150 रूपये शुल्क देना होगा।
बीपीएससी भर्ती आवेदन की तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 20 जनवरी 2023
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 17 फरवरी 2023
रिक्तियों का ब्योरा –
कुल वैकेंसी -61
एसोसिएट प्रोफेसर – 36
प्रोफेसर – 25
आवेदन योग्यता : संबंधित विषय में मेडिकल की मास्टर डिग्री और काम करने का न्यूनतम अनुभव भी जरूरी है। आगे देखिए भर्ती नोटिफिकेशन।
Read more:नाबालिग लड़की का युवकों ने किया अपहरण, फिर बारी-बारी से लूटी इज्जत
वेतनमान –
एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए वेतन 15600 – 39100 और ग्रेड पे 7600 रहेगा। सातवें वेतनमान के अनुसार, वेतन स्तर-12 होगा। वहीं प्रोफेसर पद के लिए वेतन 37400 – 67000 रुपए और ग्रेड पे 8700 रहेगा। इस का पे लेवल-13 है।
चयन प्रक्रिया :
BPSC Recruitment 2023 Notification: योग्य अभ्यर्थियों का चयन एमबीबीएस में अंकों का प्रतिशत, स्पेशलिस्ट विषय की परीक्षा में प्राप्ताकों का प्रतिशत और कार्यानुभव के अनुसार मेरिट लिस्ट बनेगी। मेरिट में टॉप पर रहने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
BPSC 68th Prelims Exam 2022: 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऐसे आवेदन करें
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक साइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
यहां होमपेज पर 68वें सीसीई लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इस के बाद सबमिट पर क्लिक करे।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।



