नाबालिग लड़की का युवकों ने किया अपहरण, फिर बारी-बारी से लूटी इज्जत
17-year-old girl and raped her in turn: डूंगरपुर। राजस्थान में दौसा के बाद अब डूंगरपुर जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना इलाके से 17 साल की लड़की का अपहरण कर लिया गया। बदमाश बाद में उसे कार में डालकर गुजरात ले गए और वहां रेप की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता ने किसी तरह मौका पाकर मोबाइल से अपने मुंह बोले भाई को फोन कर अपहरण की घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग गुजरात पहुंचे और उस लेकर आए। लेकिन तब तक आरोपी फरार होने में सफल हो गए। परिजन पीड़िता को घर लाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे।
बिछीवाड़ा थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया की 17 साल की एक नाबालिग पीड़िता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि बीते 24 दिसंबर को वह सामान लेने के लिए जा रही थी। उसी समय रास्ते में पालीसोड़ा निवासी विमल सिंह समेत उसके 3 दोस्त एक कार लेकर आए। उन्होंने उसे जबरन पकड़कर कार में बैठा लिया। बाद में आरोपी मिलकर उसे गुजरात के भिलोड़ा गांव ले गए। वहां आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
परिजन पीड़िता को लेने गुजरात पहुंचे
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वहां विमल सिंह ने उसके साथ रेप किया। उस दौरान उसके साथी कमरे के बाहर ही निगरानी करते रहे। इसके बाद पीड़िता ने मौका पाकर मोबाइल से अपने मुंह बोले भाई को अपहरण की जानकारी दी। परिजनों को जब घटना का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वे तत्काल गुजरात रवाना हुए। उसके बाद पीड़िता की ओर से बताए गए पते पर पहुंचे और उसे छुड़ाया।
वारदात के बाद फरार हो गए आरोपी
वारदात से डरी सहमी नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस पर परिजन उसे लेकर बिछीवाड़ा पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी विमल सिंह निवासी समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ अपहरण ओर रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Read more: टीवी एक्ट्रेस ने बताई ग्लैमर वर्ल्ड की होश उड़ा देने वाली सच्चाई
आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर छोड़ा
17-year-old girl and raped her in turn उल्लेखनीय है कि ऐसी ही एक वारदात दौसा जिले में हाल ही में सामने आई है। वहां भी अनाथ नाबालिग लड़की का तीन लड़कों ने अपहरण कर लिया। बाद में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वहां आरोपियों ने गैंगरेप की घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर छोड़ा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसका वीडियो वायरल कर देंगे।



