रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:ब्रम्हकुमारी संस्था का कार्य सम्पूर्ण समाज के लिए लाभप्रद= रामचंद्र शर्मा

Raigarh News: शहर के चक्रधरनगर में स्थित सामाजिक संस्था ब्रम्हकुमारी संस्था द्वारा सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसका उदघाटन समारोह श्रीमति जानकी काटजू महापौर नगर निगम रायगढ़, श्रीमति रश्मि शर्मा प्राचार्य संस्कार पब्लिक स्कूल, प्राध्यापक ए के सिंह आदि के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि संस्था ब्रम्हकुमारी द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जिससे सबके जीवन शैली में सुधार होगा, प्राचार्या रश्मि शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार इस तरह के कार्यक्रम करवाए जाते हैं जो सराहनीय है। इसी तरह क्रांतिकारी संकेत अखबार के प्रधान संपादक रामचंद्र शर्मा ने इसे समाज के सभी वर्ग के लिए फायदेमंद बताया। अन्य सभी अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किए।कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान कर मोमेंटो दिया गया। यह शिविर 7 दिवस के लिए आयोजित किया गया है। सभी लोग सुबह 5.30 बजे से शाम 6 बजे से शामिल हो सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button