*✍️रेत के अवैध उत्तखनन करने वालो की खैर नही , उत्तखनन करने वाले 12 ट्रैक्टरो पर हुई कार्रवाई, एस डी एम जांजगीर व पुलिस सहित खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही✍️*

RGHNEWS राजेश्वर तिवारी जांजगीर-चांपा – रेत माफियाओं का लगातार उत्तखनन अभी भी जारी है,आए दिन रेत उत्तखनन का मामला सामने आ रहा हैं वही एक ओर कलेक्टर के सख्त निर्देश का पालन अधिकारी बखूबी निभा रहे हैं मगर देखा जाए तो रेत उत्तखनन करने वालो की कमी नही हो रही है आए दिन अधिकारी व उनके टीम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, वही आज फिर जांजगीर जिले के बलौदा तहसील अन्तर्गत ग्राम नवगवां के हसदेव नदी पर अवैध उत्तखनन करते पाए जाने पर 12 ट्रेक्टरों पर कार्रवाई कर ट्रैक्टर को भी जप्त किया गया, कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश पर जांजगीर एस डी एम मेनका प्रधान, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ आज सुबह उत्खनन करने वालों के खिलाफ बलौदा क्षेत्र के हसदेव नदी के तटों पर स्थित रेत घाटों का सघन निरीक्षण किया गया , रेत के अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गई, गश्त के दौरान ग्राम नवगवां की रेत घाट में 12 ट्रेक्टर अवैध परिवहन करते पाए गए। इन सभी ट्रेक्टरों को तत्काल जब्त करने की कार्रवाई की गई। रेत का अवैध परिवहन करने वाले सभी 12 ट्रेक्टरों को बलौदा थाने मे खड़ा कर थाना प्रभारी को सुपुर्दगी में दिया गया है। इस कार्यवाही मे जांजगीर एस डी एम मेनका प्रधान सहित एस डी ओ पी दिनेशवरी नंद, नायब तहसीलदार बलौदा किशन मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक बलौदा लम्बोदर और पुलिस कर्मी, खनिज विभाग से जाड़े और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे