रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
✍RGHNEWS ब्रेकिंग – किरोड़ीमल आजाद चौक के पास बाइक सवार 2 ब्यक्ति ATM में पैसा डालने वाले वाहन के ड्राइवर को गोली मार कर पैसा लूट कर फरार , मौके पर पहुची पुलिस✍

रायगढ़ के कोतरा रोड थाना अंतर्गत जिंदल के पास आजाद चौक पर एटीएम पर पैसा डालने जा रही वैन के ड्राइवर को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरा घायल बता जा रहा है और आरोपी मौके से फरार हो गया है , मौके पर पुलिस पहुँच कर जांच शुरू कर दी है ।
बताया जा रहा है कि 3 से 6 राउंड फायरिंग हुई है जिसमे मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई है और अन्य घायल हुए को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने ड्राइवर की हत्या कर और पैसे लूट कर भूपदेवपुर की तरफ फरार हुए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है



