कोरबा

सांस्कृतिक भवन एवं सामुदायिक भवन के लिए अकलतरा के भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने किया भूमि पूजन,ग्रामीणों के चेहरे पर आई खुशी,

 

राजेश्वर तिवारी जांजगीर चांपा- अकलतरा विधानसभा के अकलतरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम अमोरा में आज भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह के द्वारा अमोरा में दो जगह भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया वही एक जगह संस्कृतिक भवन निर्माण हेतु विधि विधान से पूरे देवी देवताओं की विशेष पूजन अर्चन किया गया साथ ही समुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कर ग्राम वासियों की समस्या को सुनते हुए रमन सरकार के लिए गए वादे पूरे करने की बात कही जहां समुदायिक भवन एवं संस्कृति के लिए विधायक ने भूमिपूजन किया गया ,
ग्राम पंचायत अमोरा में अकलतरा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौरभ सिंह के द्वारा पुराना गोदाम भवन के पास सामुदायिक भवन (लागत 12 लाख) एवं अमोरा के आश्रित ग्राम नवापारा में संस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए (1.75 लाख) का भुमि पुजन किया गया। इस अवसर पर गांव की सरपंच कुमारी अंजनी भानु ,उपसरपंच सुधा सिंह हमारे जनपद सदस्य श्यामलाल बर्मन, अर्चना गोस्वामी पंच,समीर शुक्ला, बिट्टू अग्रवाल एवं ग्राम के नागरिक गण उपस्थित रहे साथ ही विधायक सौरभ सिंह ने उपस्थित लोगों के समस्याओं पर भी चर्चा किया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button