बांग्लादेश दौरे के बीच, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के लिए आयी बुरी खबर – RGH NEWS
खेल

बांग्लादेश दौरे के बीच, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के लिए आयी बुरी खबर

ipl auction 2023:टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. वहीं, आईपीएल  के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में हुआ. इस आईपीएल ऑक्शन से टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है. इस खिलाड़ी को कोई भी खरीदार नहीं मिल सका. ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा है.

आईपीएल 2023 के लिए हुआ ऑक्शन काफी ऐतिहासिक रहा. इस बार ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ पैसों की बारीश हुई, लेकिन टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को खरीदार नहीं मिल सका. अभिमन्यु ईश्वरन  पर किसी भी टीम ने दांव नहीं खेला और वह अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हुए

Read more:कास्टिंग काउच पर उर्फी जावेद ने किया, सनसनीखेज खुलासा 

कप्तान रोहित की जगह मिला मौका

अभिमन्यु ईश्वरन  को बांग्लादेश दोरे पर नियमित कप्तान रोहित शर्मा  के चोटिल होन के बाद जगह मिली है. हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन इस सीरीज में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं. वह दोनों ही मैचों की प्लेइंग 11 में अपनी जगह नहीं बना सके. अभिमन्यु ईश्वरन इस सीरीज से पहले भी कई मौकों पर टीम इंडिया का हिस्सा बन सके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू मैच खेलने को नहीं मिला है.

ipl auction 2023:अभिमन्यु  घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. पिछले कुछ सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया है, लेकिन वह भारत के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं.

 

Related Articles

Back to top button