अपनी बेटी की सुरक्षित भविष्य के लिए, LIC के इस प्लान से उठाएं फायदा – RGH NEWS
बिजनेस

अपनी बेटी की सुरक्षित भविष्य के लिए, LIC के इस प्लान से उठाएं फायदा

LIC Kanyadan:अगर आप अपनी बेटी का भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करेंगे तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है और अपनी बेटी का शादी भी अच्छे से कर पाएंगे. आप अपनी बेटी का भविष्य अच्छा बना सकें. इसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम लोगों के लिए ऐसी कई पॉलिसीज लेकर आता है, जो न सिर्फ बेहतर रिटर्न (Best Return) देती हैं, बल्कि सुरक्षित निवेश का भी विकल्प देती हैं. अगर आप बेटी के पिता हैं, तो आपके लिए LIC की कन्यादान पॉलिसी आपके लिए सबसे बेहतर है. इस पॉलिसी के अंतर्गत कोई भी पिता अपनी बेटी की बेहतर शिक्षा और शादी के लिए निवेश कर सकता है.

एलआईसी की चीफ एडवाइजर दीप्ति भार्गव के अनुसार ये पॉलिसी एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी का कस्टमाइज्ड वर्जन है, जिसे कन्यादान पॉलिसी के नाम से भी जाना जाता है. इस पॉलिसी के अंतर्गत यदि बेटी का पिता को मासिक रूप से 3600 रुपए का प्रीमियम 22 सालों तक देता है, तो 25 साल के बाद इसके बदले 26 लाख रुपए की रकम दी जाती है.

Read more:लगातार तीसरे दिन बाजार में दिखी तेजी

इस स्कीम का पॉलिसी टर्म 13-25 साल का है. पॉलिसी का खाताधारक बेटी का पिता होता है. पॉलिसी को लेने के लिए लड़की की पिता की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 50 साल है. वहीं मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 65 साल है. अगर आपकी बेटी की उम्र 1 साल से 10 साल के बीच है, तो आप इस पॉलिसी में बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश कर सकते हैं. इसके लिए प्रीमियम का भुगतान आप मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक रूप से कर सकते हैं.

मृत्यु होने पर मिलते हैं इतने रुपए
LIC Kanyadan:अगर इस पॉलिसी को लेने के कुछ समय बाद पिता की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को इस पॉलिसी का भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में प्रीमियम माफ कर दिया जाता है और ये पॉलिसी मुफ्त में चलती रहती है. मैच्योरिटी के समय पूरी रकम नॉमिनी को दी जाती है. साथ ही बेटी को पॉलिसी के बचे सालों के दौरान हर साल सम अश्योर्ड का 10 फीसदी मिलता है. यदि एक्सीडेंट के चलते लाभार्थी की मौत हुई है तो परिवार को 10 लाख रुपए और अगर नेचुरल डेथ है, तो 5 लाख रुपए दिए जाते हैं.

Related Articles

Back to top button