*✍️कलेक्टर यशवंत कुमार, जिला सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव व एसपी पारुल माथुर ने किया जिला जेल का निरीक्षण✍️*

राजेश्वर तिवारी-RGHNEWS.COM जांजगीर-चापा जिला के कलेक्टर यशवंत कुमार एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव और एसपी पारुल माथुर ने खोखरा स्थित जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है, वही नए कैदी/बंदियों को 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद ही बाकी कैदियों के साथ रखने का निर्देश दिए हैं , उन्होंने निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए , जेल के स्टाफ को जेल में प्रवेश करने से पहले हाथ धोने और सेनेटाइजर का उपयोग करने का निर्देश दिए हैं और स्वयं भी पालन करने के निर्देश दिए हैं, कलेक्टर ने कहा कि जो ऐसे बंदी हैं, पढाई करने के इच्छुक हैं, उनके लिए शिक्षक की व्यवस्था करने और बंदियों की रुचि के अनुसार कौशल विकास का प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए जेलर को निर्देशित किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेलर से कहा कि कैदियों व बंदियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। कैदियों व बंदियों के स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी जाए। स्वास्थ्य असामान्य पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूचित करें और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। उनहोंने कैदियों,बंदियों से चर्चा कर जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिवार से मिलने, जिला विधिक सेवा से मिल रही सुविधाओं, समय पर चालान पेश करने आदि की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल परिसर में मनोरंजन के लिए टीवी चालू रखने, वालीबॉल ग्राउंड को व्यवस्थित कर खेल शुरु करने, नियमित योग, व्यायाम करवाने, पौष्टिक भोजन आदि देने के निर्देश दिए। एसपी माथुर ने सुरक्षा प्रबंध के मद्देनजर सीसी कैमरे चालू रखने को कहा है वही निरीक्षण के दौरान आरआई मंजूलता केरकेट्टा, एसडीएम मेनका प्रधान, सहायक जेलर आरके साहू सहित जेल के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।