कोरबा

*✍️प्रशासन कि अनदेखी नही आ रही समझ , निर्माण एजेंसी ने किया घटिया सामग्री का उपयोग,आम जनता को हो रही आने जाने में परेशानी✍️*

प्रशासन कि अनदेखी नही आ रही समझ , युवाओं की नजर पड़ी तो कर दिए मिलकर श्रमदान , युवाओं ने मिलकर किया पुल का जीर्णोद्धार ,निर्माण एजेंसी ने किया घटिया सामग्री का उपयोग,आम जनता को हो रही आने जाने में परेशानी, जा सकती है जान , कब होगी पुल की मरम्मत, इंतजार में राहगीर

राजेश्वर तिवारी जांजगीर-चांपा :- आपको बता दे कि यह मामला रायगढ़ को जोड़ने वाली घोघरी पुल का है जो काफी जर्जर हो चुका है, इस पुल में राहगीरों के लिए हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी है , इस पुल से भारी वाहन गुजरते रहते है , कभी भी पुल पर बड़ा हादसा को न्यौता दे सकता है, राहगीरों की जान जा सकती है जिसका इंतजार स्थानीय प्रशाशन कर रहा है,
यह रायगढ़ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल है। इस पुल से हर रोज सैकड़ों ओव्हरलोड वाहन गुजरती रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की मरम्मत निर्माण एजेंसी द्वारा नहीं किया जा रहा है,साथ ही इस पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का भी उपयोग किया गया है। इससे साफ नजर आ रहा है कि जो निर्माण एजेंसी है वो जिला प्रशाशन के खजाने में किस तरह डाका डाल रहा है, जो आज आम लोगों को साफ दिखाई दे रहा है। बरसात के आते ही गड्ढे में पानी भर रहा है वही पुल की ऊपरी परत उखड़ गई है साथ में छड़ भी बाहर निकल रहा है, पुल के बीचो-बीच गड्ढा बन चुका है। उसी में हर रोज ओवरलोड वाहन भी चल रहे हैं, जिससे पुल के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। वही जिला प्रशासन इस पर संज्ञान नही लिया और पुल की जल्द से जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी यह पुल दुर्घटना को न्योता दे सकता हैं।

युवाओं ने उठाया बीड़ा, पूल में हुए गड्ढे को पाट कर किए श्रमदान

स्थानीय युवाओं द्वारा देखा गया की इस गड्ढे में राहगीरों के लिये जान का खतरा बना हुआ हैं वही इस गड्ढे को देखकर उनसे रहा नही गया जिसको इन युवाओं ने संकेत देते हुए इस गड्ढे को पाट डाला , इस गड्ढे को पाटकर पूरा भरा गया वहीं स्थानीय लोगों ने पुल कि मरम्मत के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं ,लेकिन प्रशासन के नजर में यह नही दिख रहा हैं वही स्थानीय प्रशासन आँख मूंद कर बैठे हुए हैं, जिसे देखकर स्थानीय युवाओं ने खुद बीड़ा उठाया और श्रमदान करके गड्ढों को पाटकर भरा गया। श्रमदान करने वालो में से पिंटू जायसवाल (मंडी अध्यक्ष घोघरी) के नेतृत्व में युवा अजय चौहान, दया विश्कर्मा,भानु केवर्त,रवि जायसवाल आदि ने श्रमदान किया।।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button