छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया देसी टॉक कवि सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

Cg News रायपुर, 12 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम की ओर से आयोजित देसी टॉक कवि सम्मेलन के पोस्टर का आज शाम अपने निवास कार्यालय में विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल बतौर मुख्य अतिथि इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर चैनल के चेयरमैन श्री नमित जैन, संपादकीय निदेशक श्री मनोज सिंह बघेल, प्रमुख संवाददाता डॉ. वैभव शिव पाण्डेय मौजूद रहे।

Read more:मुख्यमंत्री श्री बघेल से भानुप्रतापपुर के नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

Cg News: गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी 16 दिसंबर को पुलिस मैदान रायपुर में अखिल भारतीय देसी टॉक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में मुख्य कवि श्री कुमार विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गीतकार श्री रामेश्वर वैष्णव, सुश्री कविता तिवारी, श्री जॉनी बैरागी, श्री सुदीप भोला, श्री दिनेश बावरा जैसे प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button