कोरबा
प्रवासी मजदूरों का पलायन रोकने के लिए बनाया जा रहा है श्रमिक पंजीयन कार्ड, जांजगीर चाम्पा जिले से करते थे सबसे ज्यादा पलायन

.राजेश्वर तिवारी – जांजगीर चांपा जिले में अब प्रशासन की ओर से पलायन रोकने के लिए प्रवासी मजूदरो का श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाया जा रहा है। जिससे जिले में पलायन को रोका जा सके। प्रदेश मे सबसे ज्यादा पलायन जांजगीर चांपा जिले से करते है। जिले मे लगभग 80 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर जो बाहर गये थे अब वापस आ रहे है । लगभग 20 हजार मजदूर और आना बाकी है। पलायन रोकने के लिए सरकार की ओर से इन मजदूरों का श्रम विभाग में श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाया जा रहा है। जिससे पंजीकृत संगठित व असंगठित मजदूरों को सरकार की योजनाओ का लाभ मिल सके। जिले मे अब तक 300 मजदूरो की पंजीयन हो गया है। 18 से 60 वर्ष की आयु के प्रवासी मजदूरो को पंजीयन होना है। इसके लिए मजदूरो का अपना आधार कार्ड ,बैंक खाता,राशन कार्ड, व क्वारंटीन सेंटर का प्रमाण पत्र देना होगा।
Follow Us