बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने पहले, Team India को बड़ा झटका – RGH NEWS
खेल

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने पहले, Team India को बड़ा झटका

 Team India:बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने से ऐन पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी चोटिल हो गए हैं और उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है. बीसीसीआई सूत्रों ने यह जानकारी दी है. शमी के हाथ में चोट बताई जा रही है. इतना ही नहीं, वह 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे. शमी टी20 वर्ल्ड कप-2022 का हिस्सा थे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए उस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे थे.

शमी के हाथ में लगी चोट

टीम इंडिया के सीनियर पेसर मोहम्मद शमी हाथ में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. बीसीसीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शमी को ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गई थी. अब 14 दिसंबर से चटगांव में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज में भी उनके खेलना संदिग्ध है.

Read more:फ‍िर बढ़ेगी होम लोन की ब्‍याज दर,RBI ने दी जानकारी

 Team India:बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से पीटीआई न्यूज एजेंसी ने बताया कि शमी ने एक दिसंबर को टीम के साथ यात्रा नहीं की. शमी की चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है. 33 साल के इस पेसर का चोटिल होना कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के लिए चिंता की बात है. शमी अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारत की योजना का एक अभिन्न हिस्सा हैं. अगर शमी टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे तो भी भारत की परेशानी बढ़ सकती है. भारत को जून में ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच जीतने की जरूरत है

 

Related Articles

Back to top button