मनोरंजन
फ़िल्म दुनिया के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अज्ञात कारण से की सुसाइड ,जाँच में जुटी मुंबई पुलिस…

मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है कुछ दिनों पहले ही उनकी पूर्व सिकरेट्री ने भी सुसाइड की थी। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि खुदकुशी की असल वजह क्या है।
मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। सुशांत सिंह राजपूत एमएस धोनी की बायोपिक से बेहद चर्चित हुए थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत अच्छे अभिनेताओं में शामिल थे।
Follow Us