✍इस बैंक में सेविंग अकाउंट वाले करोड़ों ग्राहकों को लगा झटका !! , पढ़े पूरी खबर✍

नई दिल्ली :- देश के दो सबसे बड़े सरकारी बैंक Punjab National Bank और State Bank of India के बाद अब IDBI ने बड़ा फैसला लेते हुए बचत खाते पर ब्याज दरों को भी घटा दिया , IDBI बैंक ने सेविंग बैंक अकाउंट पर ब्याज दरें 0.20 फीसदी तक कम कर दी है
आपको बता दें कि IDBI बैंक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा बड़ी हिस्सेदारी खरीदे जाने के बाद अब निजी क्षेत्र का बैंक हो गया है LIC ने जनवरी 2019 में IDBI बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया था.
IDBI बैंक ने बताया कि उसके बोर्ड ने अंशुमन शर्मा को सरकार नामित निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है उनकी नियुक्ति 11 जून 2020 से प्रभावी होगी.
बैंक ने शेयर बाजारों से कहा, निदेशक मंडल ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निदेशक अंशुमान शर्मा को 11 जून 2020 से अगले आदेश तक आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के बोर्ड में सरकार के नामित निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है.



