*✍️जांजगीर चाम्पा जिला के 5 ब्लाक को किया गया रेड जोन में शामिल,यहां देखिए सूची, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी की सूची✍️* – RGH NEWS
स्वास्थ्य

*✍️जांजगीर चाम्पा जिला के 5 ब्लाक को किया गया रेड जोन में शामिल,यहां देखिए सूची, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी की सूची✍️*

जांजगीर चांपा (छ. ग) राजेश्वर तिवारी छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 जून को सूची जारी की हैं सूची में जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर, नवागढ़, बम्हनीडीह, पामगढ़, सक्ती को रेड जोन में शामिल किया गया है। कोविड-19 से रोकथाम के लिए अब यह पांचों ब्लाक रेड जोन में रहेगा। वही राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित कर दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुन: वर्गीकरण किया गया है।

जिले में आज मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 5 नवागढ़ ब्लाक और 9 अकलतरा ब्लाक में मिले पॉजिटिव मरीज, 4 महिला और 10 पुरुष हैं मरीज, जिले में लगातार बढ़ रहे आंकड़े

जांजगीर-चाम्पा. जिले में फिर 14 कोरोना के पॉजिटिव मरीज हैं. इसमें 10 पुरुष और 4 महिला हैं. नवागढ़ ब्लाक में 5 मरीज ( शिवरीनारायण 3, खिसोरा 2 ) और अकलतरा ब्लाक में 9 मरीज ( तागा 6, किरारी 1, तिलई 1, हरदी 1 ) मिले हैं. 14 कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने की है.
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. जिले में कुल मरीजों की संख्या 107 हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button