रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️14 जून तक बंद रहेंगे जिले के समस्त रेस्टोंरेट एवं होटल बार✍️*

रायगढ़, 7 जून 2020/ नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी)विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर श्री भीम सिंह ने 8 से 14 जून 2020 तक जिले के समस्त रेस्टोरेन्ट एवं होटल बार को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है।



