✍12 घंटे तक अस्‍पताल की चक्कर लगाती रही 8 महीने की गर्भवती महिला , एडमिट नहीं करने से एंबुलेंस में हुई मौत , डीएम ने दिये जांच के आदेश ..! पढ़े पूरी ख़बर ..✍ – RGH NEWS
देश

✍12 घंटे तक अस्‍पताल की चक्कर लगाती रही 8 महीने की गर्भवती महिला , एडमिट नहीं करने से एंबुलेंस में हुई मौत , डीएम ने दिये जांच के आदेश ..! पढ़े पूरी ख़बर ..✍

नोयडा : एक 8 महीने की गर्भवती महिला को 8 अस्‍पतालों में भर्ती नहीं करने से 12 घंटे बाद महिला की मौत की खबर सामने आई है मिली जानकारी के अनुसार 8 महीने की गर्भवती महिला ब्‍लड प्रेशर बढ़ने के चलते सांस लेने में कठिनाई की शिकायत हुई जिसके बाद इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन उन्‍हें एक या दो नहीं बल्कि 8 अस्‍पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया आखिरकार 12 घंटे बाद महिला की मौत हो गई उसकी मौत के बाद बच्चे ने भी मां के पेट में दम तोड़ दिया , महिला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके की रहने वाली थीं और उनकी पहचान नीलम कुमारी के तौर पर की गई है.

परिजनों का कहना है कि पहले से उनका इलाज शिवालिक हॉस्पिटल में चल रहा था , जब शुक्रवार को नीलम को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी तब उनके पति घर से सुबह 6 बजे उन्‍‍हें लेकर अस्पताल के लिए निकल गए जिसके बाद गर्भवती महिला को लेकर कई घंटों तक एंबुलेंस से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल का चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी ने एडमिट नहीं किया. हद तो तब हो गई जब प्राइवेट अस्पताल के साथ-साथ सरकारी अस्पताल ने भी महिला को भर्ती करने से इंकार कर दिया , पीड़ित परिवार के मुताबिक – 12 घंटे में नोएडा के शारदा हॉस्पिटल, ईएसआई हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, जिम्स, नोएडा फोर्टिस अस्पताल, वैशाली मैक्स हॉस्पिटल और शिवालिक हॉस्पिटल में इलाज के लिए गए लेकिन समय पर भर्ती और समय पर महिला को इलाज नहीं मिलने से महिला की एम्बुलेंस में ही मौत हो गई.

मामला नोएडा प्रशासन के सामने आने के बाद मामला को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button