टेक्नोलोजी

आज से महंगी हुईं TATA motors की गाड़ियां

 TATA MOTORS:टाटा मोटर्स की कारें खरीदना अब और महंगा हो गया है। कंपनी ने आज यानी 7 नवंबर से पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 0.90% की बढ़ोतरी कर दी है। टाटा के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सफारी, हैरियर, अल्ट्रोज, नेक्सन, टियागो और टिगोर जैसी कारें हैं। ये इस साल में ये चौथे बार है जब टाटा मोटर्स ने गाड़ियों के दाम बढ़ाए हैं।

वैरिएंट और मॉडल के हिसाब से बढ़ेंगे दाम
टाटा मोटर्स के मुताबिक इसकी पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में औसतन 0.90% की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि वैरिएंट और मॉडल के हिसाब से है यानी कि सभी गाड़ियों की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है।

Read more:भीषण हादसा!आपस में टकराए 2 वॉर प्लेन,6 लोगों की मौत,हादसा देख सहम गए लोग

टाटा मोटर्स ने इससे पहले लागत बढ़ने के चलते जुलाई में भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी। पैसेंजर गाड़ियों के दाम 0.55% बढ़ाए थे। इससे पहले अप्रैल में भी दाम करीब 1.1% बढ़ाए थे। इतना ही नहीं इससे पहले जनवरी 2022 में भी कंपनी ने अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 0.9% का इजाफा किया था। उस वक्त भी इनपुट कोस्ट बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई थीं।

 TATA MOTORS:अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित घरेलू बाजार में कुल 45,423 पैसेंजर व्हीकल बेचे। जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 34,155 पैसेंजर व्हीकल बेचे थे।

टाटा मोटर्स ने सितंबर महीने के आखिर में अपनी लोकप्रिय हैचबैक टाटा टियागो का EV वेरिएंट लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस EV में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी

ख़बर शेयर करें:

Back to top button