घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए लगाएं ये पौधे – RGH NEWS
धर्म

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए लगाएं ये पौधे

Feng shui plants: अधिकतर लोगों को पेड़-पौधों से बहुत लगाव होता है। लोग घर की सुंदरता बढ़ाने और हरियाली के साथ स्वच्छ वातावरण के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। आपको बता दें कि कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जो सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु दोष भी दूर करता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लगाने से आपके घर में लगाते ही सुख-समृद्धि का वास होने लगेगा।

घर में लगाए ये पौधे –
जेड प्लांट
जेड प्लांट को क्रासुला के नाम से भी जाना जाता है। फेंगशुई में जेड प्लांट का महत्व बताया गया है। जेड प्लांट लगाने से समृद्धि आने के साथ ही जीवन में सफलता भी प्राप्त होती है। घर के अलावा इसे दफ्तर या दुकान पर भी रख सकते हैं, जिससे व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की मिलती है।

बैम्बू प्लांट
शास्त्रों में बैम्बू प्लांट का महत्व बताया गया है। इसे घर पर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। बैम्बू प्लांट धन की देवी मां लक्ष्मी से संबंधित होता है, इसलिए इसको घर पर लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बैम्बू प्लांट को दक्षिण-पूर्वी दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे पैसा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
कभी नहीं देखा होगा विज्ञान का ऐसा चमत्कार! महिला के हाथ में ही उगा दी नई नाक, फिर….

रबर प्लांट
रबर प्लांट शुभ माना गया है। रबर प्लांट एक तरह से हवा को शुद्ध करने का काम भी करता है। घर पर रबर प्लांट रखने से अशुद्ध हवा नष्ट होती है और बाहर से शुद्ध व ताजा हवा घर में प्रवेश करती है। इससे घर में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और सुख व शांति बनी रहती है।

स्नेक प्लांट
Feng shui plants: घर में स्नेक प्लांट लगाने के अनेक फायदे होते हैं। स्नेक प्लांट को शांति का प्रतीक माना गया है। इसे घर पर लगाने से व्यक्ति का मन शांत रहता है। स्नेक प्लांट मानसिक सुकून पहुंचाता है। स्नेक प्लांट को घर पर दक्षिण-पूर्वी कोने या पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। स्नेक प्लांट को हमेशा खुले वातावरण में रखें। स्नेक प्लांट को लिविंग रूम में रखने से सुख-समृद्धि आती है।

Related Articles

Back to top button