मनोरंजन

*✍️यूथ कांग्रेस के नेता पर ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और नर्स से रेप का केस दर्ज, क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर✍️*

पीड़िता से 4 लाख जबरन वसूली का आरोप , प्राइवेट तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी 

 

RGHNEWS पंजाब के मोगा में एक यूथ कांग्रेस के नेता वरुण जोशी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, फिरौती और नर्स के साथ रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया है. कांग्रेस नेता केस दर्ज होने के बाद भाग गया. पुलिस ने युवाता के खिलाफ धारा 376 और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

आरोप है कि युवा नेता ने पीड़िता से 4 लाख रुपये जबरन वसूली भी की. उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. पीड़िता ने डर की वजह से 4 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिया.

आरोपी की पत्नी उसी गांव की सरपंच है, जहां पीड़िता रहती है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button