सलाखों के पीछे पहुंचे मशहूर सुपरस्टार

Accused of Hiring Prostitutes: चीन। मशहूर चाइनीज सुपरस्टार ली यीफेंग को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि ली यीफेंग को गिरफ्तार किया गया है। उन पर कई सेक्स वर्कर्स को हायर करने का आरोप लगा है। पिछले कुछ दिनों में चीन की सरकार ने चाइना की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर अपना शिकंजा कसा है। अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें स्टार्स गैरकानूनी काम करते पकड़े गए हैं।
Accused of Hiring Prostitutes: इस बारे में बात करते हुए चीन के सरकारी मीडिया ने कहा-’35 साल के ली को हिरास्त में लिए जाने के बाद पुलिस ने उन पर चार्जशीट दाखिल की है। इसमें ली पर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दिए जाने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट की मानें तो ली ने भी इन आरोपों को लगाए जाने के बाद इन्हें स्वीकार कर लिया है।’
Also read: Bank Holidays: इस महीने 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी से निपटा लें काम
ली यीफेंग को कई इंटरनैशनल ब्रैंड ने हायर किया हुआ था। अब ली के इस केस में फंसने के बाद ज्यादातर ब्रैंड्स ने ली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। ली तब मशहूर हुए थे जब उन्होंने 2021 की बायॉपिक में माओ का किरदार निभाया था।
बता दें कि ली पहले ऐसे स्टार नहीं हैं जो इस तरह के आरोपों में गिरफ्तार किए गए हैं। पिछले अगस्त में सिंगर क्रिस वू को भी रेप किए जाने के आरोपों में अरेस्ट किया गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस जेंग शुआंग को 46 मिलियन डॉलर के टैक्स चोरी के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था।



