Bank Holidays: इस महीने 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी से निपटा लें काम – RGH NEWS
देश

Bank Holidays: इस महीने 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी से निपटा लें काम

Bank Holidays In September 2022: स‍ितंबर का आधा महीना बीत गया है और आधा ही बाकी बचा है. ऐसे में यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम बचा हुआ है तो उसे समस से पूरा करवा लें. क्‍योंक‍ि स‍ितंबर के बाकी बचे द‍िनों में से बैंक की पांच द‍िन छुट्ट‍ियां रहने वाली हैं. यानी 15 द‍िन में बैंकों में केवल 9 द‍िन कामकाज होगा. स‍ितंबर के शुरुआत में हमने आपको बताया था क‍ि इस महीने कुल 13 द‍िन बैंक का अवकाश रहेगा, इसमें से 8 द‍िन बीत चुके हैं.

छुट्टी की जानकारी करके ही प्‍लान बनाएं
ऐसे में यद‍ि आने वाले द‍िनों में आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो छुट्टी के बारे में जानकारी करके ही जाने का प्‍लान बनाएं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से हर कैलेंडर वर्ष में छुट्टियों से जुड़ी ल‍िस्‍ट जारी की जाती है. कई छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर होती हैं, ज‍िनमें देशभर में बैंक का कामकाज बंद रहता है. इसके अलावा कुछ स्थानीय छुट्टियां होती हैं, इनमें क‍िसी क्षेत्र व‍िशेष के बैंक बंद रहते हैं. राज्‍यों में ये छुट्ट‍ियां अलग-अलग रहती हैं.

Also read:Rashifal 14 September: आज के दिन इस राशि वालों को मिलेगा खूब पैसा,जाने अपना राशिफल

15 स‍ितंबर के बाद बैंक अवकाश की ल‍िस्‍ट
18 स‍ितंबर—-रव‍िवार अवकाश
21 स‍ितंबर—-श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस
24 स‍ितंबर—-चौथा शन‍िवार
25 स‍ितंबर—-रव‍िवार अवकाश
26 स‍ितंबर—-नवरात्र‍ि स्‍थापना

Bank Holidays In September 2022:आरबीआई कैलेंडर के अनुसार 21 सितंबर को तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंकों का अवकाश रहेगा. इस द‍िन श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी. 26 सितंबर को नवरात्रि स्थापना की वजह से जयपुर और मणिपुर के इंफाल में बैंकों हॉलीडे रहेगा. इसके अलावा 24 सितंबर को चौथा शनिवार होने के बैंक‍िंग से जुड़ा काम नहीं हो पाएगा

Related Articles

Back to top button