Raigarh News रायगढ़ पहुंची अक्षय की मूवी वाली टीम, Jindal एयर स्ट्रीप पर शूट होगा एयरक्राफ्ट वाला सीन,इतने तारीख को आएंगे अक्षय कुमार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News रायगढ़ पहुंची अक्षय की मूवी वाली टीम, Jindal एयर स्ट्रीप पर शूट होगा एयरक्राफ्ट वाला सीन,इतने तारीख को आएंगे अक्षय कुमार

Raigarh News छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली अक्षय कुमार की मूवी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म को शूट करने वाली टेक्नीकल टीम के सदस्य रायगढ़ पहुंच चुके हैं। फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर नरे, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी निकेत भूमि, आर्ट डायरेक्टर अरविंद अशोक, लाइन प्रोड्यूसर संतोष सिंह ने रायगढ़ की हवाई पट्‌टी का जायजा लिया।

छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी में सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि रायगढ़ में एक एयरक्राफ्ट का सीन शूट किया जाएगा। फिल्म की टेक्नीकल टीम इसे लेकर तैयारियांं कर रही है। रायगढ़ के आस-पास के लोकेशंस में शूट फाइनल किया गया है। जिंदल टाउनशिप की प्राइवेट एयर स्ट्रिप पर भी शूटिंग होगी। 2 अक्टूबर को इसके लिए अक्षय कुमार भी रायगढ़ आ रहे हैं। यहां शूट का शैड्यूल 3 से 5 अक्टूबर का है।

इस फिल्म का होगा हिंदी रीमेक

कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु का रीमेक बन रहा है। इस फिल्म में लीड एक्टर अक्षय कुमार हैं। एक्ट्रेस राधिका मदान अक्षय के अपोजिट हैं। इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। प्रदेश में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट शूट हुए हैं। मगर ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगी।

सस्ती एयरलाइंस शुरू करने की कहानी

डायरेक्टर सुधा कोंगारा ने ही फिल्म सोरारई पोटरु को बनाया था, जिसके हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार हैं। सुधा ही हिंदी फिल्म को डायरेक्ट करेंगी। सोरारई पोटरु का क्या अर्थ है। ये एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है ‘वीर की जय जयकार।’ फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे हर जगह ठोकर मिलती है। हर जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो हार

Raigarh News

राधिका आएंगी नजर

छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राधिका इस फिल्म का हिस्सा हैं। 2014 में टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुम से है’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली राधिका मदान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। राधिका मदान ने फिल्म ‘पटाखा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसके बाद’अंग्रेजी मीडियम’, ‘शिद्दत’, ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ फिल्म में राधिका नजर आ चुकी हैं।

 

Also Read Korba News कोरबा में दर्दनाक बस हादसा…7 की मौत,कोई पैसेंजर हुए घायल, पढ़ें पूरी खबर

जिंदल हवाई पट्‌टी के साथ पोलो ग्राउंड भी देखा– छत्तीसगढ़ फिल्म नीति के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि टीम ने रायगढ़ में जिंदल स्टील एंड पावर के नजदीक बनी हवाई पट्‌टी का जायजा लिया। इसके साथ ही कंपनी द्वारा तैयार कराए गए पोलो ग्राउंड भी देखी। माना जा रहा है कि शूटिंग इन दो लोकेशन पर हो सकती है। सीन को फिल्माने के लिए कुछ स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जा सकता है।

फिल्म निर्माण और निर्देशन टीम से ये लोग पहुंचे

डीओपी निकेत बोम्मी, आर्ट डायरेक्टर अरविंद अशोक कुमार, लाइन प्रोड्यूसर संतोष सिंह के साथ देवराज पेरुमल, अभिषेक कपूर, असीम मुंजाल, दिनेश हिंदूजा, नीलमणीकांत मिश्रा, केवी संजीत, गणेश हेगड़े,श्रीमती कार्तिकेयन, अश्वनी मिश्रा, अंतरा बैनर्जी यहां पहुंचे थे। लोकेशन रेकी के लिए फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगारा को भी यहां आना था लेकिन वे नहीं आ सकीं।

2 को रिहर्सल 3, 4 और 5 अक्टूबर को शूटिंग

एयर डेक्कन के फाउंडर कैप्टन जीआर गोपीनाथ के जीवन पर आधारित तमिल-तेलुगु फिल्म सोराराई पोटरू के हिंदी रीमेक की शूटिंग 3 से 5 अक्टूबर तक रायगढ़ में होगी। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका अक्षय कुमार निभा रहे हैं। शूटिंग के लिए रिहर्सल 2 अक्टूबर को होगी। जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार तीन दिनों तक रायगढ़ में टीम के साथ रहेंगे।

Raigarh News इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी से पहले हिंदी फिल्म कैप्सूल गिल के क्रू मेंबर भी लोकेशन देखने के लिए रायगढ़ आए थे। रायगढ़ के साथ कोरबा की खदानों का निरीक्षण किया गया था। अनुमान है कि अक्षय कुमार के रायगढ़ प्रवास के दौरान कैप्सूल गिल की टीम भी रायगढ़ आ सकती है।

रायगढ़ पहुंची अक्षय की मूवी वाली टीम,जिंदल एयर स्ट्रीप पर शूट होगा एयरक्राफ्ट वाला सीन,इतने तारीख को आएंगे अक्षय कुमार

Related Articles

Back to top button