छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

अनकंट्रोल हो कर बस घुस गई नाले में, कई यात्रियों का बैग और मोबाइल बह गया पानी में, पढ़ें पूरी खबर

 

जशपुर News  बड़ी खबर पत्थल गाव से आ रही है। लैलूंगा से पाठलगाव की ओर आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी नाले में उतर गई। घटना थोड़ी देर पहले की है ।

बताया जा रहा कि यात्री बस पत्थलगांव की ओर आ रही थी उसी वक़्त शिवपुर मुड़ागांव के बीच नाले के पास बस अनियंत्रित हो ग्यो और सीधे नाले में उतर गई।इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी।

इस दुर्घटना में हालांकि किसी बड़ी दुर्घटना की कोई खबर नही आई हैलेकिन बीच नाले में बस के उत्तर जाने के कारण कई यात्रियों के बैग और मोबाइल पानी मे बह गए।कुछ यात्रियों को थोड़ी बहुत चोट भी आई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।पुलिस मौके पर पहुंच रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button