देश

पुणे में दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिरा क्रैश हुआ , 22 वर्षीय महिला पालयट घायल

pune news महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तालुका के कदबनवाड़ी गांव में आज सुबह करीब 11:30 बजे एक प्रशिक्षु विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान का उड़ा रही 22 वर्षीय ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गई। दुर्घटनाग्रस्त प्रशिक्षण विमान वन सीटर था। एक निजी विमानन स्कूल के इस एयरक्राफ्ट ने पुणे के बारामती हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पायलट भावना राठौड़ को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button