रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जूटमिल के कई इलाको में पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग दी दबिश

Raigarh News *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना चक्रघरनगर, थाना कोतवाली एवं चौकी जूटमिल की संयुक्त टीम द्वारा शाम के समय थाना क्षेत्र के गली, मोहल्लों तथा सुनसान क्षेत्र जहां शराबखोरी की शिकायतें मिल रही है, ऐसे स्थानों पर सघन पेट्रोलिंग किया जा रहा है । इसी क्रम में संयुक्त बाइक पेट्रोलिंग द्वारा जूटमिल टीआई हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में आज शाम पुलिस चौकी जूटमिल अंतर्गत सघन बाइक पेट्रोलिंग की कार्रवाई की गई जिसमें चौकी जूटमिल अंतर्गत आने वाली मिट्ठूमुड़ा, बजरंगडिपा, चमड़ा गोदाम, अमलीभौवना, मोहदापारा, निगम कॉलोनी, कांशीराम चौक, छातामुड़ा चौक, कयाघाट, मिनीमाता चौक आसपास पेट्रोलिंग कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों का जांच किया गया । इस दौरान शराब भट्टी के निकट लगने वाली भीड़ को तितर-बितर कर चेतावनी दी गई कि आगे शराब भट्टी के नजदीक बैठकर शराब पीने वालों पर कार्रवाई किया जावेगा । पेट्रोलिग दौरान एक युवक अवैध शराब परिवहन करते मिला जिस पर चौकी जूटमिल में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । पेट्रोलिंग के माध्यम से असमाजिक तत्वों को संकेत दिया गया है कि अवैधानिक कृत्य करते पाये गये व्यक्तियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी । पुलिस की इस कार्रवाई का प्रबुद्धजन विशेषकर महिलाएं काफी प्रसंशा कर रहे हैं, वहीं इस पेट्रोलिंग से असमाजिक तत्वों में खौफ है ।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button