रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Raigarh News रायगढ़। रायगढ़ के रामलीला मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मीडिया पार्टनर केलो प्रवाह और प्रहर संवाद के सौजन्य से कराया जा रहा है। आयोजन का यह दूसरा वर्ष है बीते 2 साल में कोरोना संक्रमण के चलते नहीं कराया जा सका था। फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 जून से 27 जून तक तीन दिवसीय करवाया जा रहा है जिस का फाइनल 27 जून को होगा। इस आयोजन में जिस भी टीम ने निर्विवाद मैच खेल कर खेल भावना का परिचय देगा, उसे विशेष रूप से इनाम दिया जाएगा। अब तक 10 टीमों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
25 जून को गरिमामई शुभारंभ में रायगढ़ के एडिशनल एसपी लखन पटले, अजय प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, मंजुल दीक्षित, शाखा यादव, राकेश पांडे, मुबस्सिर हुसैन, की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।
वहीं फाइनल 27 जून को एडिशनल एसपी लखन पटले, संजय अग्रवाल एनआर इस्पात, सुशील अग्रवाल, रामदास फाउंडेशन, मंजुल दीक्षित, गणेश अग्रवाल, शाखा यादव की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।
मैच आयोजन से संबंधित टीमों का चयन विजयंत यादव, हेमंत यादव, शैलू राव, शारदा गहलोत, वीरेंद्र सान्डे, राजकुमार सान्डे, अजय बेरीवाल, सूरज ठाकुर, लालू देवांगन, आयुष शुक्ला, दीपक ठाकुर, शांतनु कोका, राज यादव के संयुक्त प्रयास से संपन्न होगा। मैच के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निम्न नंबर पर संपर्क करें-भूपेंद्र सिंह-9827338568, विजयंत यादव-7389418577, शारदा गहलोत-9926149984।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button