देश

देश के बड़े कारोबारियों ने किया अग्निपथ योजना का समर्थन

agnipath’ scheme: भोपाल: इन दिनों देश भर में अग्निपथ योजना को लेकर चारों तरफ गरमा गरमी का माहौल है जहां एक तरफ कुछ लोग इस योजना का समर्थन कर रहे हैं तो वही दूसरी तरफ लोग इस योजना की निंदा कर रहे हैं । आपको बता दे कि  इस योजना के तहत अब 17 साल की उम्र से लेकर 21 साल के लोग इस योजना के जरिये भारतीय सेना, नौ सेना और वायु सेना का हिस्सा बन सकते हैं।

क्या है 4 साल की योजना

4 साल की इस योजना को लेकर लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं ,  तो वही भारत सरकार इस योजना को लेकर लंबे वक्त से विचार विमर्श कर रही थी । अग्निपथ योजना के जरिए 75% जवानों की भर्ती महज 4 साल के लिए की जाएगी । योजना के तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा। तो वहीं  सिर्फ 25 फीसदी जवानों को ही अगले 15 वर्षों के लिए दोबारा इस सेवा में रखा जाएगा ।

Cg News: इस विभाग में 256 पदों पर होगी सीधी भर्ती

उद्योगपतियों ने योजना की सराहना की

agnipath’ scheme: देश के नामी उद्योगपतियों ने अग्निपथ योजना की तारीफ की, साथ ही इस योजना के समर्थन में आगे आए।  जिसमें सबसे पहला नाम टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का है जिन्होने एक बयान जारी करते हुए कहा – अग्निवीर को 4 साल के बाद भविष्य को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि टाटा समूह 4 साल के बाद अग्निवीर को नौकरी देगा ।

इसी के साथ महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा , आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका , बायोकॉन लिमिटेड की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ , अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की ज्वाइंट मैनेजिंग डाइरेक्टर संगीता रेड्डी ने भी इस योजना के समर्थन में आगे आए ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button