इन 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना

पटनाः Heavy rain warning in these 17 districts मौसम विभाग ने बिहार के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर, कैमूर, बक्सर, रोहतास, गोपालगंज, सिवान, अरवल, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और कटिहार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
Heavy rain warning in these 17 districts बता दें कि सोमवार को बारिश के बाद प्रदेश के कई जिलों के लोगों को राहत मिली है। छपरा, नालंदा, जमुई, सुपौल और सीतामढ़ी को छोड़कर शेष जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को छपरा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, नालंदा का 37.3, समस्तीपुर का 36.1, सुपौल का 32.2 डिग्री और जमुई का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इन पांच जिलों के अलावा बाकी जिलों के लोगों को राहत मिली है। वहां तापमान में गिरावट हुई है।
कहां-कहां तापमान में आई गिरावट?
राजधानी पटना के तापमान में 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के गया शहर में एक डिग्री की गिरावट के साथ 36.1, मुजफ्फरपुर में 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 32.8 डिग्री, वैशाली में 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 37.2, भागलपुर में 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 34.4, बांका में 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को रोहतास सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री गिरावट के साथ यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा।