स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर छा गईं मोनिका खन्ना

Spicejet Flight Emergency Landing: स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-723 की रविवार को बिहार के पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई. विमान में 185 लोग सवार थे. विमान ने उड़ान भरने के ठीक बाद पटना में आपातकालीन लैंडिंग की, क्योंकि इसके बाएं इंजन में आग लग गई थी. घटना की जानकारी पटना जिला प्रशासन और एयरपोर्ट के अधिकारियों को दी गई.
स्थानीय लोगों द्वारा शूट किए गए वीडियो में बाएं इंजन से चिंगारी निकलती दिखाई दे रही है. अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस आपातकाल स्थिति में पायलट ने जिस तरह से विमान की लैंडिंग कराई और सूझबूझ का परिचय दिया वो काबिले-तारीफ है.
फ्लाइट की कमान जिनके हाथों में थी वो कैप्टन मोनिका खन्ना हैं. फ्लाइट की पायलट इन कमांड (पीआईसी) कैप्टन मोनिका खन्ना ने घबराए बिना प्रभावित इंजन को बंद किया और आपातकालीन लैंडिंग कराई.
Exclusive Video from inside the plane
This looks very dangerous.#SpiceJet #Patna pic.twitter.com/qRxHlSFGwN
— Govind Pandey (@iGovindPandey) June 19, 2022
न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्पाइसजेट के फ्लाइट ऑपरेशंस के प्रमुख गुरचरण अरोड़ा के हवाले से कहा कि कैप्टन मोनिका खन्ना और फर्स्ट ऑफिसर बलप्रीत सिंह भाटिया ने घटना के दौरान खुद को अच्छी तरह से संभाला. वे पूरे समय शांत रहे और विमान को अच्छी तरह से संभाला. वे अनुभवी अधिकारी हैं और हमें उन पर गर्व है.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र
कौन हैं कैप्टन मोनिका खन्ना?
मोनिका खन्ना स्पाइसजेट लिमिटेड में एक उच्च योग्य पायलट हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें यात्रा करना पसंद है और फैशन में उनकी गहरी रुचि है. रविवार को जब स्पाइसजेट स्पाइसजेट बोइंग 737 के एक इंजन में आग लग गई, तो कैप्टन मोनिका खन्ना ने प्रभावित इंजन को बंद कर दिया था.
एक पायलट ओवरवेट लैंडिंग पर कब विचार करता है?
एक पायलट ओवरवेट लैंडिंग पर तब विचार कर सकता है जब ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जब विमान को टेकऑफ़ वाले एयरपोर्ट पर लौटने या टेकऑफ़ के तुरंत बाद दूसरे एय़रपोर्ट पर उतरने की आवश्यकता होती है. पायलट यह तय करता है कि लैंडिंग से पहले प्लेन का वेट कम करना है या ओवरवेट लैंडिंग करानी है.