यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

UP Board Class 12th Result 2022 Roll Number Wise Link on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स अपने नंबर यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. एक बात का ध्यान रखें कि रिजल्ट चेक करते वक्त आपको अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी इसलिए अपना रोल नंबर तैयार रखें. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो गई है. इसलिए अगर आपके यहां वेबसाइट नहीं खुल पा रही है तो थोड़ा इंतजार करें या फिर रिजल्ट चेक करने का दूसरा तरीका अपनाएं. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज यानी 18 जून दोपहर 4 बजे जारी किया जाएगा. जैसे ही परिणाम जारी होगा वैसे ही रिजल्ट लिंक को एक्टिवेट कर दिया जाएगा. जिसके बाद छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे. अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो छात्र परेशान न हों. थोड़ी-थोड़ी देर में अपना परिणाम चेक करते रहे.
रिजल्ट जारी करने के बाद यूपी बोर्ड उन छात्रों की लिस्ट जारी करेगा जो इस परीक्षा में अव्वल रहे हैं. पिछले कुछ साल के ट्रेंड की बात की जाए तो, यूपी बोर्ड के टॉपर्स को कैश प्राइज दिया जाता है. साल 2020 में बोर्ड ने उन छात्रों को एक लाख रुपये का कैश प्राइज दिया था जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था.
UP Board 10th 12th Result How to Check
2021 में कक्षा 12 की परीक्षा देने के लिए कुल 26,10,316 छात्रों ने साइन अप किया और 25,54,813 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया. 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 26,10,316 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 25,54,813 को 97.88 प्रतिशत उत्तीर्ण घोषित किया गया था. यह कक्षा 12 के छात्रों के लिए पिछले साल के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत से कम है.
इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 22,37,578 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. हालांकि, कुल 24,11,035 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है जबकि लड़कों के लिए यह 81.21 प्रतिशत है.
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 घोषित: टॉपर्स से मिलें
रैंक 1: फतेहपुर की दिव्यांशी 95.4% अंकों के साथ
रैंक 2: प्रयागराज की आशिका यादव 95% अंकों के साथ
रैंक 3: बाराबंकी के योगेश प्रताप 95% अंकों के साथ
रैंक 4: फतेहपुर के बालकृष्णन 94.20 फीसदी के साथ