राज्य में लगातार बारिश ने मचाई तबाही, इतने लोगों की गयी जान

Weather Updates : नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बाद देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। देश के कई राज्यों मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में लगातार बारिश ने तबाही मचाई हिअ। ऐसा ही कुछ हाल असम के अलग-अलग जिलों का है। असम के दारांग जिले के सिपाझार इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर बाढ़ का पानी बह रहा है।
राज्य के 28 जिले बाढ़ से प्रभावित
दारांग जिला प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए राजमार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों ट्रक फंसे हुए हैं।बताया जा रहा है कि असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) ने जानकारी दी है कि असम राज्य के 28 जिले बाढ़ से प्रभावित है। इन जिलों में 18.94 लाख लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है।
असम में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों में भीषण जलजमाव हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों को हो रही कठिनाइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।