मनोरंजन

इन वेब सीरीज के ट्रेलर देख ही बढ़ जाएगी बेकरारी

Upcoming Web Series This Week: हर हफ्ते दर्शकों को इंतजार होता है उन वेब सीरीज का जो बिना ज्यादा खर्च करवाए उनका खूब मनोरंजन करती हैं. इस हफ्ते भी कई बेहतरीन वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. जिनमें खूब एक्शन, रोमांस, रोमांच और नफरत का नया अंदाज देखने को मिलेगा.
इन वेब सीरीज के ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं जिन्हें देखकर आप इन वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पाएंगे क्योंकि इन सीरीज के ट्रेलर ही इतने जबरदस्त हैं जिन्हें देखकर आप बेसब्र हो उठेंगे.

इस हफ्ते रिलीज होने वाली वेब सीरीज (Web Series Releasing This Week)   

Bandon Mein Tha Dum

ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसे नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है. नीरज पहले भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. इसकी खास बात ये है कि ये एक डॉक्यूमेंट्री स्टाइल में तैयार की गई है जिसमें कोई एक्टर नहीं बल्कि असली क्रिकेटर हैं. अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो ये सीरीज आपके लिए बेस्ट है. 16 जून से इसे आप वूट सेलेक्ट पर देख सकते हैं

 

She Season 2

इस सीरीज का पहला सीजन भी जबरदस्त हिट रहा था और अब 17 जून को इसका दूसरा सीजन रिलीज के लिए तैयार है. आश्रम फेम अदिति पोहनकर, विजय वर्मा और विश्वास किनि जैसे सितारों से सजी इस सीरीज में खूब एक्शन है और अगर आप एक्शन, मिस्ट्री देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

 

Masoom

बोमन ईरानी अब तक बड़े पर्दे पर ही धमाल मचाते रहे लेकिन अब ये स्टार भी ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहा है. हॉटस्टार की ये वेब सीरीज 17 जून को रिलीज हो रही है जिसमें बोमन ईरानी के साथ समारा तिजोरी होंगीं. इस सीरीज में बोमन का किरदार काफी अलग है इससे पहले उन्होंने इस तरह का किरदार नहीं निभाया है.

 

Hush Hush

तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित ये सीरीज 22 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में सोहा अली खान, जूही चावला, आयशा जुल्का करिश्मा तन्ना, शहाना गोस्वामी और कृतिका कामरा होगी. स्टार कास्ट से साफ है कि ये सीरीज महिला केंद्रित होने वाली है. वहीं आयशा जुल्का को काफी समय के बाद स्क्रीन पर देखना दिलचस्प होगा.

 

 

Avrodh 2

सोनी लिव पर अवरोध सीजन 2 रिलीज होने जा रही है. इससे पहले भी अवरोध का पहला सीजन रिलीज हो चुका है जिसमें अमित साध की जमकर तारीफ हुई थी वहीं अब दूसरे सीजन के धांसू होने की भी पूरी उम्मीद लगाई जा रही है. इसका कारण है इसका ट्रेलर जिसे देखने के बाद आपके लिए इसकी रिलीज का इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button