देश

16 जून से नहीं अब 27 जून से खुलेंगे स्कूल

Summer Vacation: नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप अब भी जारी है। ऐसे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूली छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया है।

दरअसल, पूर्व घोषणा के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 जून को समाप्त होने वाली थी और 16 जून से स्कूल खुलने वाले थे। इस बीच खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग ने दार्जिलिंग और कालिंपांग को छोड़ कर अन्य सभी राज्य के अन्य इलाकों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाकर 26 जून तक कर दी है। इसका मतलब अब स्कूल 27 जून से खुलेंगे।

समय से पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश

ममता बनर्जी की सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में समय से पहले ही 2 मई ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया था। बता दें सीएम ममता बनर्जी 27 अप्रैल को राज्य सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी, जिसके बाद गर्मी की छुट्टियों को पहले करने का फैसला लिया गया था।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button