सोनिया गांधी से मिलने के बाद दोबारा ED ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी – RGH NEWS
देश

सोनिया गांधी से मिलने के बाद दोबारा ED ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए हैं. ईडी दफ्तर में उनसे पूछताछ चल रही है. इससे पहले राहुल पेशी के लिए कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर के लिए पैदल ही निकले. उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं. साथ में कांग्रेस के कई बड़े नेता, सांसद, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता चल रहे थे. दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर राहुल और प्रियंका को पैदल ईडी दफ्तर जाने से रोक दिया. इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गाड़ी से प्रवर्तन निदेशालय के हेडक्वार्टर पहुंचे.

इस बीच सेंट्रल दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत को तुगलक रोड थाने ले जाया गया. दीपेंद्र हुड्डा, अशोक गहलोत कोफतेहपुर थाने ले जाया गया.

ईडी द्वारा राहुल गांधी को पूछताछ के लिए तलब किए जाने पर कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसा. उन्होंने कहा, कांग्रेस आज जो कर रही है वह ‘जश्न-ए-भ्रष्टाचार’ है. भ्रष्टाचार का जश्न मनाया जा रहा है. कांग्रेस ने फिर से राहुल गांधी मॉड्यूल को भ्रष्टाचार के पैड से लॉन्च करने की कोशिश की है. हम आश्वासन देते हैं कि उनका वही भाग्य होगा, वह फिर से असफल होंगे.

Related Articles

Back to top button