देश
भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

फतेहगढ़। फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाईवे पर घटे एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत व कईयों के घायल होने की सूचना मिली है। एक ट्रक व गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हुई है, जिस कारण कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना को देखते मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई जिन्होंने काफी मुशक्कत के बाद मृतकों व घायलों को बाहर निकाला गया।
Follow Us