Vitamin B12 की कमी को कभी नहीं करें नजरअंदाज – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Vitamin B12 की कमी को कभी नहीं करें नजरअंदाज

Vitamin B12 की कमी होने पर बॉडी में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में आपको इससे निपटने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपनाने होंगे नहीं तो आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है. दरअसल, जब आपकी लाइफस्टाइल अच्छी नहीं होती है तो इस विटामिन की कमी होने लगती है. तो आइए जानने का प्रयास करते हैं कि आखिर Vitamin B12 की कमी होने पर बॉडी में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं और इससे बचने के उपाय क्या हैं.

स्किन का पीला पड़ना

यदि आपकी स्किन बार-बार पीली पड़ सकती है तो आपको थोड़ा अलर्ट रहना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है. तो अगर आपको इस प्रकार की परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें नहीं तो आपकी दिक्कत बढ़ सकती है. दरअसल, विटामिन बी12 की कमी होने पर ही बॉडी में स्वस्थ रेड ब्लड सेल्स की कमी भी देखी जाती है.

सिर दर्द होना 

अगर आपको सिर दर्द की शिकायत हमेशा बनी रहती है तो आपको इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए, दरअसल,  कई बार ये दर्द विटामिन बी12 की कमी से हो सकता है.

पेट से जुड़ी दिक्कतें होना 

कई बार पेट संबंधित दिक्कत किसी न किसी को हमेशा होती रहती है. यदि दस्त, कब्ज, पेट फूलना, पेट में गैस बनना और जी मिचलाना जैसी शिकायत बार-बार हो रही है तो आपको विटामिन बी12 की कमी हो सकती है.

चक्कर आना भी है एक लक्षण 

इसके अलावा यदि आपको बार-बार चक्कर आता है तो भी सावधान होने की जरूरत है. दरअसल, इसके चलते शरीर की सेल्स का ठीक तरह से काम ना कर पाना हो सकता है. ऐसा अक्सर विटामिन बी12 की कमी से देखा जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. RGH NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

Back to top button