पूर्व IPS भाजपा नेता OP चौधरी के खिलाफ दर्ज हुए FIR, इस मामले में हुए F.I.R. पढ़े पूरी खबर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पूर्व IPS भाजपा नेता OP चौधरी के खिलाफ दर्ज हुए FIR, इस मामले में हुए F.I.R. पढ़े पूरी खबर

Cg News रायपुर। भाजपा नेता ओपी चौधरी के विरुद्ध सोशल मीडिया में कोयला चोरी की कथित वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया था। इस कथित वायरल वीडियो को झूठा बताते हुए एक व्यक्ति ने ओपी चौधरी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसकी शिकायत के बाद भाजपा नेता पर बांकीमोगरा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।ज्ञात हो कि गत 18 मई को भाजपा नेता ओपी चौधरी ने अपने ट्विटर व फेसबुक एकाउंट से एक कथित कोयला चोरी का वीडियो पोस्ट करते हुए सुपरहिट फिल्म केजीएफ के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ कैप्शन लिखते हुए इसे कोरबा स्थित गेवरा माइंस में कोयला चोरी का वीडियो होना बताया था। जिसके बाद यह वीडियो पूरे देश-प्रदेश में टॉप ट्रेडिंग पर था। कई लोगों ने इसे शेयर किया तो हजारों लोगों ने इसे देख शासन-प्रशासन को खूब कोसा और सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। भाजपा नेता के द्वारा किए गए इस पोस्ट को ट्विटर में अब तक 7353 से अधिक और फेसबुक पेज में 54 हजार से अधिक लोगों से देखा। आइए जानते हैं ओ पी चौधरी ने सोशल मीडिया में क्या पोस्ट किया था। ओपी चौधरी ने अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि :-
भाजपा नेता का सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल करने के बाद पूरे प्रदेश में यह वीडियो जिसके बाद कोरबा जिले में लोग शासन-प्रशासन के खिलाफ हो रहे थे और उनके विरुद्ध बातें होने लगी थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे। इसी दौरान इस वीडियो को फर्जी बताते हुए क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ओपी चौधरी के खिलाफ उक्त वीडियो को फर्जी बताते हुए बांकीमोंगरा थाना में शिकायत की है जिसके बाद भाजपा नेता के ऊपर धारा 505 (1) (बी) भादवी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। एफआईआर के बाद ओपी चौधरी ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर के अपनी बात रखते हुए कहा कि :
“कोयला चोरी से संबंधित वायरल वीडियो के संबंध में आज हमारे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के इशारे में कोरबा जिले की पुलिस ने मेरे खिलाफ जो एफआईआर दर्ज किया है वह मुझे समाचार से प्राप्त हुआ है। दोस्तों, जनसरोकर का विषय उठाना विपक्ष के रूप में अपना दायित्व समझता हूं, धर्म समझता हूं और राजनीति में आया हूं तो वो चीजे मैं करते रहूंगा। ये वीडियो पहले से वायरल था। कोयला चोरी के संबंध में लगातार बातें हो रही हैं। माफिया के सह पर कई जिलों में संगठित रूप से कोयला चोरी हो रही है। जब पहले से ही वायरल वीडियो मेरे समक्ष आया तब वो वायरल वीडियो पहले से ही था तो मैंने भी उसे पोस्ट किया। मूल रूप से मैं कहना चाहता हूं की वीडियो के पीछे जो संगठित अपराध हो रहा है उसकी तह तक जाना उस पर कार्य करना जरूरी था। मेरे खिलाफ एफआईआर कर दिए ठीक है, मुझे कोई आपत्ति नहीं। कांग्रेस सरकार मुझे जेल भी भेजना चाहे तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं, लेकिन छत्तीसगढ़ में कोयला चोरी के पीछे जो माफिया हैं उन पर कार्यवाही होना चाहिए। ओपी चौधरी ने बड़ा आरोप लगाते हुए लाइव वीडियो आगे कहा कि ऑफिशियल लेटर है जिसमें कहा गया है सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स के लोगों को प्रशासन कहती है, कांग्रेस सरकार कहती है कि जो चोरी करने वाले हैं उनके साथ सख्ती न बरती जाए। कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने चाहिये, उन पर हवाई फायरिंग ना की जाए, उनके खिलाफ कोई कार्यवाही ना किया जाए। शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें डील किया जाए। जनहित के विषय को उठाने पर मेरे ऊपर एफआईआर किया गया है, जिसे जनता देख रही है और इसका जवाब भी देगी। जब मैंने पोस्ट किया उसके बाद जांच बैठाई गयी, वहां के एसपी ने दो टीआई को लाइन अटैच भी किया। कलेक्टर व एसपी फील्ड के दौरे पर भी गए। कलेक्टर ने माफिया गिरी और कोयला अपराध को इनडायरेक्टली एक्सेप्ट भी किया है। उसके बाद भी आज कोयला चोरों और माफियाओं पर एफआईआर करने के बजाए ओपी चौधरी पर कर रहे हैं तो मुझे यह भी स्वीकार है।”

Related Articles

Back to top button