रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़ जिले को जल्द मिलेंगे 47 पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षक

Raigarh News *रायगढ़* । रेंज स्तरीय विभागीय पदोन्नति परीक्षा “आरक्षक से प्रधान आरक्षक” पद के लिए गठित समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा पदोन्नति हेतु निर्धारित एसओपी के प्रावधान अनुसार बिलासपुर रेंज के आरक्षकों के शारीरिक परीक्षा एवं लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए *रायगढ़ जिले के आरक्षकों की योग्यता सूची* आज दिनांक 09.06.2022 को जारी किया गया है जिसमें पदोन्नत होने वाले कुल *47 आरक्षक एवं महिला आरक्षक* शामिल है जो पी.पी कोर्स उपरांत प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किए जाएंगे । पदोन्नति परीक्षा के संबंध में पुलिस मुख्यालय से जारी शेयडूल के पूर्व ही योग्यता सूची जारी होने पर पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों में हर्ष है । पदोन्नत होने के बाद ये प्रधान आरक्षक जांच व विवेचना करने में सहायक होंगे जिससे शिकायत, अपराध के निकाल जल्द होंगे पेंडेसी कम होगी ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button