मौसम विभाग ने लू पर अलर्ट किया जारी, इधर झमाझम बारिश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मौसम विभाग ने लू पर अलर्ट किया जारी, इधर झमाझम बारिश

सोमवार दोपहर तेज धूप और लू के कारण तापमान 44 डिग्री पहुंचा। बादलों की लुकाछिपी भी चलती रही। शाम 5 बजे बदली छाई और लगभग आधा घंटे तक बारिश हुई । बारिश के बाद बादल छाए रहे। इधर मौसम विभाग ने सोमवार को ही 24 घंटे तक बिलासपुर संभाग के जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

सोमवार शाम को मौसम रायगढ़ के साथ ही धरमजयगढ़, सारंगढ़ समेत जिले में कई जगहों पर मेहरबान रहा। तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद थोड़ी देर की बारिश से राहत तो नहीं मिली, उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। नौतपा दोपहर के वक्त भले ही बेअसर रहा, लेकिन मई के आखिरी हफ्ते से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस ने परेशान किया है।

दिनभर तेज धूप और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री तक पहुंचने के कारण रात के वक्त भी गर्म हवा और उमस ने बेहाल कर दिया है। बहरहाल अगले दो दिन तक हल्के बादल के साथ धूप और तापमान बढ़ने के आसार हैं। तेज बारिश के आसार फिलहाल नही हैं। तापमान की जानकारी देने वाली एजेंसी के मुताबिक मानसून से पहले इस हफ्ते गर्मी का कहर रहेगा।

Related Articles

Back to top button