शादी में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Road Accident : नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार को देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। सारे मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। सभी कार से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में कार दुर्घटना की शिकार हो गई
एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ है। जालोर के सेडिया निवासी एक परिवार बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। कार में एक ही परिवार के कुल नौ लोग सवार थे। इसी दौरान गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया।
कार के उड़े परखच्चे
हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरीके से पिचक गई। कार के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही ट्रक भी आगे जाकर सड़क पर पलट गया। अन्य गाड़ियों में सवार बरातियों ने गाड़ी से कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को निकाला। जिसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।



