देश

दर्दनाक सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 17 की मौत

Uttarakhand bus accident: उत्तराखंड के यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा सामने आया है. हादसे में 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में अब तक 15 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है.

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी जिले के डामटा के पास खाई में गिर गई. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है. अब तक हादसे की जगह से 15 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. जबकि 6 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button