RGH NEWS ब्रेकिंग:–एक बार फिर पंचधारी में डूबने से एक की मौत, पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS न्यूज़ पर

रायगढ़ । मिली जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6 बजे शहर से लगे पंचधारी एनिकट में नहाने गए एक नाबालिग की डूब जाने से मौत हो गई। गोवर्धनपुर स्थित कॉलोनी ऐश्वर्यपुरम के रहवासी युवक ,उम्र 16 वर्ष अपने हमउम्र साथियों के साथ पंचधारी एनिकट में नहाने के लिए गया था । नहाने की मस्ती और खेल खेल में नाबालिग गहरे पानी में चला गया जहां डूब जाने से उसकी मौत हो गई । उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की पर वे सफल नहीं हुए। इसी क्रम में एक अन्य नाबालिग डूबते डूबते बचा । गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से पंचधारी में नहाना प्रतिबंधित है फिर भी लोग बाग बाज नहीं आते हैं। जबकि आए दिन प्रायः ऐसी हृदयविदारक घटनाएं घटित होती रहती हैं । पुलिस प्रशासन का सख्ती ना करना, ढिलाई करना लापरवाही की श्रेणी में रखे जाने योग्य है। घटनास्थल दुर्घटनाजन्य है । सुबह शाम सैंकड़ों लोग वहां नहाने में मशगूल रहते हैं फिर भी प्रशासन का बचाव की ओर कोई ध्यान नही है । इस ओर प्रशासन को शीघ्रातिशीघ्र संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर प्रतिबंध सख्ती से लागू करना चाहिए और आपातकाल के लिए बचावकर्मी की भी व्यवस्था होनी चाहिए।



