रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नाबालिग बालिका को नैनीताल भगा ले गया था अपचारी बालक

Raigarh News *रायगढ़*। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा गुम हुए नाबालिक बालक-बालिकाओं की पतासाजी के दिए निर्देशों पर बरमकेला पुलिस द्वारा 24 मई को बरमकेला क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को नैनीताल, उत्तराखंड से भगा ले जाने वाले किशोर बालक के साथ वापस लाया गया है ।

बालिका के पिता द्वारा दिनांक 24 मई को थाना बरमकेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 24 मई को बालिका स्कूल से बिना बताए कहीं चली गई है । गुम रिपोर्ट पर गुम इंसान तथा धारा 363 भादवि के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गुम बालिका के नैनीताल उत्तराखंड होने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एलपी पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर पुलिस टीम बरमकेला से उत्तराखंड रवाना किया गया, जहां उधमपुर उत्तराखंड के लडके के कब्जे में बालिका मिली । दोनो को बरमकेला, रायगढ लाया गया । बालिका को भगा ले जाने वाला भी नाबालिक है । विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक को नाबालिग बालिका को भगा ले जाने के अपराध में अपहरण सहित पोक्सो एक्ट की धारा 8,12 में आज किशोर न्यायिक बोर्ड रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button